A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कसया पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी द्वारा सुनी गयी जनता की फरियाद

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी द्वारा आज दिनांक 15.06.2024 को तहसील कसया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारीगण के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!