A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० महोदय के निर्देशानुसार तथा माह दिसम्बर-2025 में सम्पन्न हुए पुलिस मंथन–2025 की संस्तुतियों के अनुक्रम

20 फरवरी, 2026
बरेली।

पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० महोदय के निर्देशानुसार तथा माह दिसम्बर-2025 में सम्पन्न हुए पुलिस मंथन–2025 की संस्तुतियों के अनुक्रम में, प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा एक रिफ्रेशर कोर्स थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों के लिए तैयार किया गया है।

इसी क्रम में बरेली जोन के समस्त जनपदों से लगभग 800 थाना पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिरों का रिफ्रेशर कोर्स दिनांक 22.02.2026 को रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाना प्रस्तावित है। कोर्स को सकुशल पूर्ण किए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, श्री अनुराग आर्य के साथ कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

कोर्स को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा मुख्यालय द्वारा आवंटित बजट के संबंध में परिक्षेत्र प्रभारियों, जनपदीय पुलिस प्रभारियों एवं जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम बैठक कर रिफ्रेशर कोर्स कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!