A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

*अपना घर सेवा समिति कामवन द्वारा कोकिलावन अपना घर आश्रम में भिजवाई सब्जी एक खेप

 

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां डीग जिले की कामां अपना घर सेवा समिति इकाई कामवन (कामां) द्वारा कोकिलावन स्थित अपना घर आश्रम में आवासित प्रभु जी सेवा के लिए सब्जी की एक खेप भिजवाई गई। कामां इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुजारी ने बताया की अपना घर आश्रम कोकिलावन में आवासरत प्रभु जी को प्रभु स्वरूप मानकर उनकी सेवा के लिए सब्जी की सेवा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से एक सेवा प्रकल्प चालू किया है इसी क्रम में आज एक गाड़ी में सब्जी का सहयोग सतीश सोंखिया महेश सैनी पंकज खंडेलवाल हरिओम खंडेलवाल मौनी खंडेलवाल व अन्य सब्जी मंडी के व्यापारियों के सहयोग से कोकिलावन अपना घर आश्रम में भिजवाई। प्रत्येक पखवाड़े में कामां इकाई द्वारा निरंतर रूप से सहयोगियों के माध्यम से सब्जी भिजवाई जाती है। अपना घर सेवा समिति इकाई कामां इनका आभार व्यक्त करती है एवं धन्यवाद देती है । सच्ची मानव सेवा के इस सेवा प्रकल्प में सहयोग देने के लिए हर बार विभिन्न सहयोगी अपना हाथ सहयोग के लिए आगे बढ़ाते हैं।
इस कार्यक्रम में कामां इकाई के सदस्य मनोज कुमार गंगोरिया, रमेश मंगला एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!