
बानसूर पुलिस थाने के एएसआई कृष्ण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक को फोन पर गाली दी और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। यह घटना बानसूर थाना क्षेत्र के बहराम का बास गांव की है।

26 मार्च की रात को पुलिस को लूट की झूठी सूचना मिली थी, जिसके बाद एएसआई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे थे। जांच में पता चला कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी, बल्कि एक ठेकेदार को धमकी दी गई थी। इसके बाद एएसआई ने युवक को फोन कर धमकाया और गाली-गलौज की। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।