A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से युवक को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन कानपुर ले जाते समय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा टेमन बाबा के निवासी भगवान दास (22)पुत्र स्व. चुनुबाद ने अपने घर में देररात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगडने पर परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से युवक की हालत खराब होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन सदर अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार में दो भाई और तीन बहिन थे जिसमे दो बहनो की शादी हो चुकी है। वहीं सूत्रों की माने तो मृतक की मां अक्सर बीमार रहती थी और कल भी अस्पताल में भर्ती रही है उसके बाद रात में घर आकर सभी ने साथ में खाना खाया लेकिन उसके बाद भगवान दास ने ऐसा क्यों किया कोई कुछ नहीं कह रहा। जबकि कुछ लोग मृतक की मौत का कारण आर्थिक तंगी बता रहे हैं। जबकि इस सम्बन्ध में प्रभारी कोतवाली  चंद्र शेखर गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कोई तहरीर आएगी तो उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!