A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामवन रामलीला महोत्सव – समुद्र पर पुल बनाकर लंका पहुँची श्रीरामजी की सेना

कामवन रामलीला महोत्सव – समुद्र पर पुल बनाकर लंका पहुँची श्रीरामजी की सेना

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामाँ । कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव मे लंका से लौटने पर हनुमान राम मिलन, श्री राम का दल बल सहित समुद्र तट पर पहुंचना , लंका में रावण विभीषण संवाद ,विभीषण शरणागति, रामेश्वर पूजन ,सेतु बंधन,राम सेना का लंका में प्रवेश, रावण दरबार ,रावण मंदोदरी संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया ।जिसमें राम भुवनेश्वर शर्मा ,लक्ष्मण इशांत शर्मा, हनुमान जी कुमार विक्रम ,रावण मुकेश शर्मा ,मन्दोदरी नरेंद्र शर्मा, विभीषण राजेन्द्र शर्मा, माल्यवंत पवन पाराशर, समुद्र अभय पाल, सुक सारन गिरधर शर्मा ,औमकार, सुग्रीव प्रदीप कुमार,अंगद अनिल शर्मा,जामवंत पवन सोनी,नल नील आभास कटारा आदि ने बेहतरीन अभिनय किया । रामलीला मंचन में कथा व्यास के रूप में विजय कृष्ण शर्मा और पात्र प्रधान व निर्देशक के रूप में डॉ भगवान मकरंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा । दृश्य संयोजक शंकर शर्मा और साथ सज्जा प्रभारी संतोष सेन ने अभिनय को व्यवस्थित और सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।रामलीला मंचन से पूर्व सत्येंद्र प्रसाद जैन, जायंट्स ग्रुप एवं अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारियो ने भगवान की आरती उतारी । वही कामवन रामलीला समिति के खेमराज मातुकी वाले एवं गिरधारी लाल खंडेलवाल आगंतुकों का उत्तरीय पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!