

जलपाईगुड़ी ,सिलीगुड़ी व दार्जिलिंग क़े हजारों श्रद्धालुओं पहुंचे कामवन तीर्थराज विमलकुण्ड
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां -जलपाईगुड़ी ,सिलीगुड़ी व दार्जिलिंग क़े हजारों श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए कामवन क़े तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित विमल बिहारी मन्दिर पदार्पण किया सभी श्रद्धालुओं ने विमल बिहारी क़े दर्शन व पूजनकर दीप प्रज्जवलित किये। इन दिनों ब्रज दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की काफी भीड इन दिनों देखने को मिल रही है सम्पूर्ण भारत ही नहीं अपितु विदेशी भक्तों का भी इन दिनों आगमन हो रहा है। सभी देशी -विदेशी कृष्णभक्त पूर्ण श्रद्धा व आस्था के साथ मंदिरों,कुण्डों व श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन व पूजन कर रहे हैं। मन्दिर विमल बिहारी क़े सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने कामवन का माहात्म्य सुनाया। सभी धर्मावलंबियों ने पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ तीर्थराज विमलकुण्ड की परिक्रमा कर आचमन ,पूजन किया
श्री विमल बिहारी जी ,विमल देवी ,सिद्ध बाबा ,गिर्राज जी आदि के दर्शन किये ॥
