A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

आगर सारंगपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस

बस में सवार कई यात्री हुए घायल सीएसपी व यातायात अमले ने घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

रिपोर्टर:आरिफ खान नियाज़ी

आगर मालवा= बुधवार शाम आगर सारंगपुर मार्ग पर ग्राम राजाखेड़ी के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस कानड़ से आगर की ओर आ रही थी। तभी ग्राम राजाखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कई यात्री घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस व निजी वाहनों से जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां सभी का उपचार जारी है।

वहीं घटना की जानकारी लगने पर आगर सीएसपी मोतीलाल कुशवाह , सूबेदार जगदीश यादव और कानड़ थाना पुलिस घटना स्थल पहुंचे। और घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पंहुचाया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!