
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
प्रभारी कलेक्टर पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आबकारी वृत्त पांढुर्णा द्वारा ग्राम नीलकंठ, लवहाना एवं जाटलापुर में अवैध शराब के अड्डों एवं घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी विभाग द्वारा अपने कब्जे में ली गई।

उक्त प्रकरणों में म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल, आरक्षक श्री मुकेश रहांगडाले एवं श्री अनुराग गोनेकर उपस्थित रहे।

