A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पशु हाट में अवैध वसूली का आरोप, निकाय को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान

  • पशु हाट में अवैध वसूली का आरोप, निकाय को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान
  1. अंबाह। नगर पालिका परिषद अंबाह क्षेत्र में प्रति सप्ताह लगने वाली पारंपरिक हाट में पशु अड्डी पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष शशि तोमर के प्रतिनिधि राजू तोमर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में बताया गया है कि पशु अड्डी पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। निकाय अभिलेखों में प्रति सप्ताह मात्र 1200 से 1500 रुपए की वसूली दर्ज की जाती है, जबकि वास्तविक वसूली हजारों रुपए में होती है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह अंतर स्पष्ट रूप से अवैध वसूली और राजस्व हानि की ओर संकेत करता है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि हाट में होने वाली इस अनियमित वसूली पर अब तक किसी अधिकारी का ध्यान नहीं गया, जिसके कारण नगर पालिका को निरंतर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही तो निकाय की वार्षिक आय का बड़ा हिस्सा निजी हाथों में जाता रहेगा। राजू तोमर ने मांग की है कि या तो तुरंत अवैध वसूली को बंद कराया जाए अथवा पशु हाट के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर विधिवत ठेका दिया जाए, जिससे निकाय को पारदर्शी और उचित राजस्व प्राप्त हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!