
अटल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, ओजस्वी कवि, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, विश्वनाथगंज विधानसभा से भावी प्रत्याशी बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी एवं पिंटू तिवारी ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। विचारों में दृढ़ता, व्यवहार में विनम्रता और निर्णयों में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान थी।
प्रधानमंत्री के रूप में पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत की सामरिक शक्ति को मजबूती देने तथा स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी योजनाओं से देश के आधारभूत ढांचे को गति देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा प्रदान की।
अटल जी की राष्ट्रभक्ति, दूरदृष्टि, सरलता और जनसेवा की भावना आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि।

