मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: मॉडल सड़क निर्माण में देरी पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी।

सिंगरौली: मॉडल सड़क निर्माण में देरी पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: मॉडल सड़क निर्माण में देरी पर कलेक्टर सख्त, समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली)

प्राकृतिक आपदा संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर।

Oplus_131072

जर्जर भवनों में विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र संचालित न किए जाएं, तीन दिवस में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्राकृतिक आपदा से संबंधित सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जर्जर भवनों में संचालित विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले के सभी जर्जर भवनों की जानकारी तीन दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मॉडल सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पालिक निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को ऐसे विद्यालय एवं आंगनवाड़ी भवनों का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए, जो जर्जर हो चुके हैं अथवा जिनकी मरम्मत आवश्यक है। उन्होंने नगर पालिक निगम आयुक्त को नगरीय क्षेत्रों में स्थित जर्जर भवनों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

मॉडल सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान कार्य की  धीमी प्रगति पाए जाने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में अतिरिक्त मैनपावर लगाकर कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा आपदा प्रबंधन संबंधी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली, बाढ़ एवं अन्य संभावित आपदाओं के संबंध में आमजन को समय रहते आवश्यक जानकारी एवं चेतावनी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित सभी अनुविभागीय स्तरों पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्षों के संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम आयुक्त को वर्षा ऋतु के पूर्व नदी-नालों की सफाई अभियान चलाकर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए विभागवार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण तथा रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।