

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन स्थित राजकीय हाई स्कूल में कैरियर गाईडेंस मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी के साथ रोजगार परक शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद केशरवानी रहे।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन के राजकीय हाई स्कूल में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशन पर कैरियर गाईडेंस मेले का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार केसरवानी सांख्यकी अधिकारी और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा बनाए गए सामानों का अतिथियों ने गहनता से निरीक्षण कर सराहना की। साथ ही वक्ताओं ने छात्रों को कैरियर बनाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार परक शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही अतिथियों का सम्मान किया गया सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के अलावा अब्दुल शमीम बीपीसीएम,सूरज, स्मृति आईटीआई मौदहा, आदित्य, अली अहमद,भरत आदि को सम्मानित किया गया।इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक, डा.यज्ञेश कुमार जिला समंवयक,राजेंद्र कुमार प्रधानाचार्य, नोडल प्रकाश गौरव गौतम, निवेदिता सिंह,संतोष कुमार वर्मा पंख नोडल सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा।