

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। ग्राम गुलाटी टेमरिया पूरा निवासी श्रीमती फुन्दा हरेसिंह अवास्या (मांगीलाल अवास्या की पुत्र बहू) का दिनांक 10 सितंबर को इंदौर में निधन हो गया। पुत्र डॉ.राजू और कन्हैया की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल गहलोत ने रक्त ज्योति मंच सिंघाना से संपर्क कर नेत्रदान का निर्णय लिया।
फुँदा अवास्या की आंखें दो नेत्रहिनो को ज्योति प्रदान करेगी। दुख की इस घड़ी में ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी समाज के परिवारजनों द्वारा लिया गया निर्णय आदिवासी समाज में प्रेरणा का उदाहरण है।
नेत्रदान-महादान के इस पुनीत कार्य हेतु रक्त ज्योति मंच सिंघाना द्वारा एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर के बड़वानी प्रभारी डॉक्टर चक्रेश पहाड़िया को सूचना दी। उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कार्रवाई। नेत्रदान जैसे कार्य के लिए समाज में नई सोच के साथ-साथ जागरूकता आवश्यक है।
अवास्या परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद परमपिता परमात्मा आपके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
