

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। ग्राम मांडवी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भ भागवत कथा का आयोजन 9 सितंबर से 15 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसमें कथा पंडित नारायणजी व्यास बांगरोद के मुखारविंद से ग्रामवासियों को श्रवण प्रतिदिन 12:00 बजे से हरी इच्छा तक की जा रही है। प्रथम दिवस भागवत कथा का शुभारंभ तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार सपरिवार किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई l जिसमें भारी तादाद में महिलाएं और भक्तगण सम्मिलित हुए। आयोजन समिति द्वारा अपील की गई कि अधिक से अधिक भक्तगण निर्धारित समय पर कथा प्रांगण में उपस्थित होकर कथा का पुण्य लाभ लेवे l