

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। दूकान बंद कर घर जा रही युवती को शोहदों ने भददे कमेंट्स किए, जिसपर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र एक एक गांव निवासी युवती ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती शाम वह दूकान बंद कर घर जा रही थी तभी हिमौली निवासी रमेश तिवारी और अब्बास चिरऊवा ने उसपर अश्लील कमेंट्स किए पीडिता ने बताया कि उसने विरोध किया तो दोनों चले गए। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।