A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

नमो नमो मोर्चा भारत_ वर्ष 2024 के अंत तक 2 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य

*नमो नमो मोर्चा भारत: वर्ष 24 के अंत तक 2 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य – राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार का दावा*** रतलाम/ नमो नमो मोर्चा भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार नागपुर (महाराष्ट्र) ने दावा किया है कि नमो नमो मोर्चा भारत संगठन के वर्तमान में 80 लाख सदस्य होकर संपूर्ण देश में नमो नमो मोर्चा भारत ने अपनी संगठन क्षमता का परचम लहराया हैं। हमारा लक्ष्य इस वर्ष के अंत

तक 2 करोड़ सदस्यों को सदस्यता देना है । नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगदीश राठौर पत्रकार एवं मध्य प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम भगत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार के हवाले से संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि नमो नमो मोर्चा भारत अपने लगातार विस्तार के लिए कृत संकल्पित और निरंतर प्रयासरत है । हमारा सपना सदस्यता वृद्धिकर वर्ष 2024 तक 2 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का है,

जिस रफ्तार से हम आगे बढ़ रहे है, निश्चित ही यह कदम भी नमो नमो मोर्चा भारत को अपनी मजबूती प्रदान करेगा। श्री राठौर एवं श्री भगत ने बताया कि सूरत (गुजरात) में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार को समता साहित्य अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया तथा नमो नमो मोर्चा भारत को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए निर्धारित लक्ष्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया । राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने जनमानस की सेवा और प्रतिबद्धता पर खरे उतरने की प्रतिबद्धता दोहराई। *समाचार संप्रेषण :जगदीश राठौर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नमो नमो मोर्चा भारत 9425490641***

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button