A2Z सभी खबर सभी जिले की

बहोरीबंद में भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोशित हुई जनता,भारी मात्रा में पहुंचे जनपद पंचायत,छपरा सरपंच,सचिव,एवं रोजगार सहायक पर तत्काल FIR की मांग

Oplus_16908288

कटनी के बहोरीबंद तहसील के अंतर्गत आने वाले छपरा ग्राम पंचायत के सरपंच और सरपंच पति के साथ सचिव और रोजगार सहायक पर जनता ने आरोप लगाया है कि इनके कार्यकाल में लगातार रसूखदारी अपनाते हुए भारी मात्रा में भ्रष्टाचार कर करोड़ों की राशि का गबन किया गया है क्षेत्र के जनता का कहना है छपरा ग्राम पंचायत की सरपंच अपने पूरे कार्यकाल में घर गृहस्थी संभाल रही एवं सरपंची उनके पति के द्वारा चलाई जा रही है

Oplus_16908288

लोगों का कहना है कि भारी मात्रा में भ्रष्टाचार से तंग आकर उन्हें आज आंदोलन करना पड़ रहा है सचिव विजय कोरी एवं रोजगार सहायक आनंद हल्दकार के द्वारा करोड़ों की राशि भ्रष्टाचार के माध्यम से कमाई गई है ट्रांसफार्मर तेल घोटाला , फर्जी बिलों का घोटाला, मनरेगा घोटाला, टैंकर घोटाला,ओपन जिम घोटाला जैसे घोटालों का साक्ष्य लेकर बड़ी संख्या में लोग जनपद कार्यालय पहुंचे एवं यह तक आरोप लगाया जनपद सी ए ओ अभिषेक झा के द्वारा पूर्व में अपने सिवनी के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार में लिप्त थे जिनकी कार्यवाही चल रही है जिनसे इन घोटालों में उनके मिलीभगत के संकेत हो सकते है ऐसा जनता का कहना है ,

Oplus_16908288

 ग्रामीणों ने कई सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्व में भी साक्ष्य सहित इन भ्रष्टाचारों से अवगत कराया गया था जिसमें किसी भी प्रकार की संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई है ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!