A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :झोलाछाप डाक्टर के इलाज से महिला की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मुस्करा हमीरपुर।कस्बे में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। कस्बा के चुड़ैल मुहाल निवासी जाकिर ने बताया कि उनकी सास साबरा अपनी बेटी से मिलने मुस्करा आई थी। जिनको खासी आने के कारण बेटी अपने घर डाकघर के पास बंगाली डॉ जो सरकार नाम से क्लीनिक चलाता है, के यहां इलाज करने गई। बताया कि साबरा पत्नी बद्दू उम्र 65 वर्ष दिन बुधवार को डॉ के पास खासी का इलाज कराने गई थी जिसकी झोलाछाप बंगाली डॉक्टर ने दवा दी थी उसके बाद दिन गुरुवार को साबरा को इलाज के समय बंगाली डॉक्टर ने बोतल लगाई। गलत इलाज के चलते 5 मिनट में ही महिला की मृत्यु हो गई। जिसे मृत हालत में मृतका की पुत्री अहमदी सीएचसी मुस्करा लायी। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ ने साबरा को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बंगाली डॉ जाय सरकार फरार हो गया। पुत्री अहमदी ने आरोप लगाया कि गलत इलाज और बोतल लगाने के तुरंत बाद ही मेरी मां की मृत्यु हो गई। जब इस विषय में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ गीतम सिंह हमीरपुर ने दूर भास से बताया कि इस घटना को जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मुस्करा सौंपी गई है। विदित है कि मुस्करा क्षेत्र के बिहूनी खुर्द, गहरौली, ईमिलिया , विवार, मुस्करा कस्बे में संचालित बंगाली झोलाछाप डॉक्टरो की लापरवाही के चलते कई जाने जा चुकी है। लेकिन आज तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे आगे भी जान जाने की खतरा बना हुआ है। उधर सीएचसी में मृतका के परिजन पहुंच गए और चीख पुकार मच गई थाना उपनिरीक्षक राजीव कुमार साहू ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button