A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी–प्रवेश स्तर) परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष “Capacity Building Programme” का आयोजन

सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी–प्रवेश स्तर) परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष “Capacity Building Programme” का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी, जबलपुर द्वारा अनुमोदित वार्षिक कैलेंडर 2026 के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वर्ग के अधिवक्ताओं तथा विधि विद्यार्थियों/अभ्यर्थियों के लिए सिविल जज, कनिष्ठ श्रेणी (प्रवेश स्तर) की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए “Capacity Building Programme” का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

यह कार्यक्रम मध्य जनवरी 2026 से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जो प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक (अवकाश को छोड़कर) संचालित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पात्र अभ्यर्थियों को सिविल जज परीक्षा की प्रभावी एवं व्यवस्थित तैयारी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करना तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इच्छुक अभ्यर्थी निम्न गूगल लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं—
🔗 https://forms.gle/U29G7AzzPHyAPSH68
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी (MPSJA) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!