A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती – पेट्रोल पंप पर ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से पीएम मोदी को दी गालियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी ने मांगी माफी

बस्ती। जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी पर बैठा एक व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा पेट्रोल पंप का है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के सिरकोहिया गांव निवासी पवन यादव के रूप में हुई है।
वीडियो वायरल होने के बाद पवन यादव ने एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उसने दावा किया कि वायरल वीडियो एआई (Artificial Intelligence) की मदद से बनाया गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!