

अलीगढ़ न्यूज़
खैर तहसील के उसरह रसूलपुर गाँव मै ग़्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे सर्किल रेट बढाये जाने को लेकर चल रहे
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 155 वें दिन जब सरकार ने किसानों की नहीं सुनी तो मजबूरन उन्हें आज अर्ध नग्न प्रदर्शन करना पड़ा जिसमें के करीब सैकड़ों की संख्या मै किसान सम्मिलित हुए और उन्होंने चेतावनी देते हुए सरकार को आगाह किया कि अभी तो हमने अर्धनग्न प्रदर्शन किया है इसके बाद यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम पूर्ण नग्न प्रदर्शन करने को भी बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इसके बाद एक बड़ी महापंचायत करके रेल सड़क बिजली को भी बाधित करने का निर्णय किसान लेंगे और उसके बाद भी नहीं सुनी जाती है तो किस आत्मदाह जैसे कठोर निर्णय भी ले सकते हैं बही जिला प्रवक्ता किसान एकता संघ कुलदीप चौधरी ने कहा सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है सबसे कम सर्किल रेट हमारे यहाँ दिया जा रहा जिसका हम बिरोध कर एक समान मुआवजा की मांग कर रहे है बही किसान नेता रौविन चौधरी ने कहा ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे हमारे गाँव और खेतौ से होकर निकल रहा है जिसमे सरकार हमारी बातौ को नही सुन रही है जिसकी वजह से हमै अर्धनग्न होकर सडक पर उतरना पड रहा है एक समान मुआवजा हमै दिया जाये बिना भेदभाव अगर जल्द ही हमारी मागौ को नहीं माना गया तो हम जिला मुख्यालय पर अपनी बात रखैगे और अगर जिला मुख्यालय पर भी कोई सुनवाई नही होती है तो हम लखनऊ कूच करैगे एक विशाल ट्रैक्टर रैली के साथ
ईस मौके पर कुलदीप सिंह (भोली), कुशलपाल सिंह,तरुण सिंह, रवेंद्र सिंह,बॉस कुमार ,नरेंद्र सिंह (बंटी) ,सुधीर पाल सिंह प्रधान ,रामपाल सिंह प्रधान ,सोरन सिंह ,शीशपाल सिंह , श्रीपाल सिंह ,सुनील सिंह bku,राजकुमार bku,जितेंद्र प्रधान bku, कुकू पलसेरा ,गोदवीर सिंह,नेपाल सिंह सत्यवीर सिंह सहित काफी संख्या मै किसान उपस्थित रहे