
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में मत्स्य पालन को बढ़ावा
आधुनिक तकनीकों से रोजगार सृजन और डिजिटल पंजीकरण पर जोर
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
जिले में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से, कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में सहायक संचालक मत्स्य उद्योग छिंदवाड़ा / पांढुर्णा प्रभारी अधिकारी श्री संजय अंबुलकर द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान श्री अंबुलकर एवं मत्स्य निरीक्षक अधिकारी अनामिका सिंह ने उपस्थित हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित पीएमएमकेएसएसवाई (PMMKSSY) योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों में निर्मित तालाबों, सरोवरों एवं जलाशयों को मत्स्य पालन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही बायोफ्लॉक, आर.ए.एस. (रीसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम) एवं केज कल्चर जैसी नवीन और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रोजगार सृजन एवं मूल्य श्रृंखला में सुधार की संभावनाओं को समझाया गया। अधिकारियों ने हितग्राहियों को डिजिटल एकीकरण के तहत Nfdp.dof.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी, जिससे योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए पांढुर्णा/सौंसर प्रभारी मत्स्य निरीक्षक अनामिका सिंह से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर: 79877177581