A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:छेडखानी और धमकी देने का मामला दर्ज 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सरकार जहां बेटी बचाओ बेटी बचाओ का दम्भ भरते हुए मिशन शक्ति अभियान चला रही है तो वहीं बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराधों का ग्राफ भी अप्रत्याशित रूप से बढ रहा है। ऐसा ही एक मामला फिर से कोतवाली में दर्ज किया गया है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, कस्बे के गांधी इण्टर कालेज के निकट का दीपक उसकी बेटी को अक्सर कालेज या कोचिंग जाते समय परेशान करता है और छेडछाड करता है इतना ही नहीं पीडित ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर उसे धमकी दी। पीडित ने बताया कि रास्ते में छेडखानी का विरोध उसके पुत्र ने किया तो उसके साथ भी आरोपी ने मारपीट की। जिससे उसका परिवार भयभीत है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!