A2Z सभी खबर सभी जिले कीदौसाराजस्थान

बढ़ती हुई चोरियों और अपराधों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। जिले में बढ़ती हुई चोरियों और अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा अलर्ट मोड पर दिखते हुए नजर आए।

गौरतलब है कि कोलवा क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कहीं भी कभी भी चोरी करने से नहीं चूक रहे चोरियों की इन गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए स्वयं दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने मोर्चा संभालते हुए रात्रि बारह बजे से तीन बजे तक इलाका कोलवा रात्रि गश्त की। पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन और रामशरण के नेतृत्व में रात्रि गश्त के लिए दो गाड़ियों सहित करीबन दस पुलिस के जवानों का अतिरिक जाप्ता लगाया गया है।

Related Articles

ज्ञात रहे कि आज तक हुई इन चोरियों की जांच कर खुलासा करने की जिम्मेदारी बांदीकुई वृताधिकारी रोहिताश्व देवंदा को दी हुई है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!