

प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 में शीतकालीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9.00 बजे तक किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में कुल 07 प्रजातियों के गिद्ध पाये जाते हैं, जिसमें से 04 प्रजातियों स्थानीय हैं एवं 03 प्रजातियाँ प्रवासी हैं। इस बार गिद्धों की गणना के लिये प्रथम बार ऑनलाइन ऐप तयार किया गया है, जिसके माध्यम से गिद्धों की गणना मैं लगभग 25 वन कर्मियों द्वारा “ऐप” के माध्यम से गणना किये जाने पर आंकड़ों के संकलन एवं रिपोर्ट तैयार करने में आसानी हुई । जिसको तहत रीठी परिक्षेत्र के बिलहरी, कुम्हरवारा टैंक, कैना एवं इमलाज के क्षेत्रों में कुल तीनों दिन क्रमशः 12, 21 एवं 24 गिद्ध देखे गए। इनमें चारों स्थानीय प्रजातियों के गिद्ध लौंग बिल्ड वल्चर, व्हाइट रंपेड वल्चर, इजिप्शियन वल्चर एवं रेड हेडेड वल्चर पाए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि इस बार की गिद्ध गणना में गिद्धों की संख्या बढ़ने के साथ साथ पहली बार रेड हेडेड वल्चर( राज गिद्ध) भी देखा गया जो कि गिद्धों के प्रति संरक्षण के प्रयासों तथा जागरूकता का प्रतीक है। गौरतलब है कि देश भर में गिद्धों की संख्या में अत्यधिक गिरावट होने के बाद वन विभाग जन जागरूकता के साथ गिद्धों के संरक्षण में कार्य कर रहा है जिसके परिणाम मिलना भी प्रारंभ हो गए है।