A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

*लखनऊ-देहरादून के बीच छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस*

 

*लखनऊ-देहरादून के बीच छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस*

लखनऊ। लखनऊ-देहरादून के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से सप्ताह में छह दिन नियमित रूप में चलेगी।सोमवार को इसका संचालन नहीं होगा।लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत सिर्फ पांच रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।लखनऊ से देहरादून का सफर आठ घंटे 20 मिनट में तय होगा।

वंदे भारत देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। वंदे भारत 66 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 550 किलोमीटर का सफर आठ घंटे 20 मिनट में तय करेगी। बरहाल वंदे भारत की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक कुछ रेल खंडों में रहेगी। वंदे भारत के चलने से यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।

Related Articles

वंदे भारत 26 मार्च से लखनऊ-देहरादून के बीच चलेगी, लेकिन अभी इसका किराया तय नहीं हुआ है। जल्द ही रेलवे इसका किराया जारी करेगा। साथ ही ट्रेन की आनलाइन व आफलाइन टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

*लखनऊ से वंदे भारत (22545) के संचालन का समय*

स्टेशन, समय

लखनऊ, 05:15

बरेली, 08:35

मुरादाबाद, 09:57

हरिद्वार, 12:15

देहरादून, 13:35

*देहरादून से वंदे भारत (22546) के संचालन का समय*

स्टेशन, समय

देहरादून, 14:25

हरिद्वार, 15:31

मुरादाबाद, 17:45

बरेली, 19:05

लखनऊ, 22:40

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!