
.jpeg)
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण को जिम्मेदारी के साथ निराकरण करें ताकि संबंधित को लाभ मिल सके और जिन विभागों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन अटैंड नहीं किया गया उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिन विभागों में हितग्राही बार-बार सीएम हेल्पलाइन लगा रहे हैं उन विभागों के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने मतस्य अधिकारी को निर्देश दिए की बिलगड़ा जलाशय एवं दनदना जलाशय में समितियों के माध्यम से मछली पालन के लिए जिले में संचालित मछुआ पालन सहकारिता समितियों को बैठक में चर्चा करके अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिल सके। सहकारिता अधिकारी, पशुपालन अधिकारी को निर्देश दिए की सभी पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाए जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके। कलेक्टर ने कहा की जिले में 12 जून से 18 जून के बीच विकासखंड एंव जिला मुख्यालय स्तर पर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित कर शासकीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस प्रकार विकासखंड स्तर पर तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाना है। 12,13 एव 14 जून को जिला पंचायत डिण्डौरी, जनपद पंचायत अमरपुर, 15,16,एवं 17 जून 2026 को करंजिया, समनापुर, शहपुरा एवं 16,17 एवं 18 जून 2026 को मेंहदवानी विकासखंड में संचालित होंगे। जिसमें स्वास्थय विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं अन्य विभाग की योजनओं का प्रचार-प्रसार के साथ आम जनता को लाभ प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, एवं डीपीसी को निर्देश दिए की स्कूल में बच्चों के आने के पूर्व विद्यालय, छात्रावास, कन्या आश्रम की साफ-सफाई मरम्मत कार्य व्यवस्थित रखा जाए ताकि बच्चों को आगामी समय में किसी भी प्रकार की समस्या न हो सके।
कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देश है की जिन विभागों के न्यायलीन प्रकरण विचारधीन है उनके जबाव समय पर हाईकोर्ट में उचित जबाब प्रस्तुत करें।
कलेक्टर ने सामाजिक न्याय अधिकारी को निर्देश दिए की जिले में कोई भी ऐसा व्यक्ति, बच्चा, बच्ची, महिला, पुरूष जो भी दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए शेष हो उनका जिम्मेदारी के साथ प्रमाण प्रदान करे। ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की नर्मदा पथ के किनारे किये गये गढढे में पौधे लागये जाए और उनकी देखभाल स्वयं करें। और वटवृक्ष, पीपल के पेड़ के किनारे चबूतरा बनाया जाए ताकि आने वाले परिक्रमावासी छाया में बैठ शीतल ठंडी हवा का आनंद ले सके। वही पर डीएफओ को कहा की नर्सरी में उपलब्ध पौधों को जिला पंचायत, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से समन्वय के साथ आवश्यकता के अनुसार जिले में जगह-जगह पौधे उपलब्ध करायें जाए ताकि जिले के सभी सड़कों के किनारें वृक्षारोपण कर जिले को सुदंर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम बजाग सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर, कोषालय अधिकारी डी.एन हजारिया, लोक निमार्ण विभाग यंत्री मोहित धुर्वे सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।