A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजमंगल यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम प्रभारी पीबी रावत ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें ज़िग जैग रेस, फ्रॉग रेस, रिले रेस, थ्रो बॉल जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल की गयीं।प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत करते हुये खेलों की महत्ता और खेलों का दैनिक जीवन में उपयोगिता और निरोगी काया के प्रति आवश्यकता की जानकारी दी गई। प्राचार्य राजमंगल यादव ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर बधाई दी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!