

*वन्य प्राणी की मौत बनी चिंता का विषय*
*दर्द से तड़पते हुए तेंदुए ने तोड़ा दम*
*नालछा के सोडपुर से 2की मि दूर एक खेत में घायल तेंदुए की मौत*
*तेंदुए के पिछले पैर में गंभीर चोट होने के कारण दर्द से परेशान होकर वन्य प्राणी ने तोड़ा दम*
*पिछले पैर में चोट के कारण बार-बार चलने का प्रयास कर रहा था तेंदुआ*
*मौके पर वन विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर की टीम पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद*
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
नालछा//नालछा के सोडपुर से 2की मि दूर एक खेत में बीमार अवस्था में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया था। घायल तेंदुए की दोपहर 1:00 बजे मौत हो गई हालांकि अभी तेंदुए की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है वन विभाग की टीम ने तेंदुए की मौत की पुष्टि कर दी है। इधर मौके पर घायल तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद धार से वन मंडल अधिकारी के साथ इंदौर से रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही वहां पिंजरा भी लगाया गया था लेकिन तब तक घायल तेंदुए ने दर्द के मारे करहांते हुए दम तोड़ दिया किन अवस्थाओं में तेंदूए की मौत हुई इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार सहित डॉक्टर की टीम पहुंच चुकी है। वन्य प्राणी की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम के बाद वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि यह घायल तेंदुआ करीब 5 वर्ष का पूर्ण रूप से युवा नर तेंदुआ था।
रविवार सुबह खेत पर मोटर पंप चालू करने गए ग्रामीण ने तेंदुए को देखा । पहले तो ग्रामीण भयभीत हुए लेकिन तेंदुआ बेहाल अवस्था में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। धार सब रेंज के सोडपुर बैंग्रेड क्षेत्र में यह घटना हुई है।इधर 5 वर्ष के नर युवा तेंदुए के पिछले पैर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण दर्द से वह करा रहा था। घायल तेंदुआ बार-बार उठकर चलने का प्रयास कर रहा था है। लेकिन पैर में गंभीर चोट होने के कारण वह बार-बार गिर रहा था। आखिर दर्द से परेशान इस वन्य प्राणी ने दम तोड़ दिया
वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि संभव तह दो तेंदुए आपस में लड़ाई के दौरान यह तेंदुआ घायल हुआ हुआ होगा पास में ही घना जंगल लगा हुआ है यह वहीं से बाहर आए हैं।