A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में “मिनी ब्राजील” की बालिका फुटबॉल खिलाड़ी लहरा रही परचम

मध्यप्रदेश की फुटबॉल टीम 5–0 से विजयी

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

शहडोल सहायक संचालक खेल श्री रईस अहमद ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय अंडर–17 जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर से 27 नवंबर तक नागालैंड राज्य के दीमापुर में आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में शहडोल जिले के मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बना चुका ग्राम विचारपुर की पांच बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

शहडोल जिले से चयनित खिलाड़ियों में अर्चना बैगा, ख़ुशी सिंह, पुनीता सिंह, सानिया कुंडे और राधनी सिंह के नाम शामिल हैं।

23 नवंबर को खेले गए पहले मुकाबले में मध्यप्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 05–0 से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। इस बेहतरीन शुरुआत से टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। मध्यप्रदेश टीम का अगला मैच 25 नवंबर को महाराष्ट्र के विरुद्ध खेला जाएगा।

शहडोल की उन पाँचों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह,खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी अभिषेक दीवान,रईस अहमद सहायक संचालक,कोच यशोदा सिंह,राजीव श्रीवास्तव,फुटबॉल कोच अनिल सिंह, सीताराम सहिस, लक्ष्मी सहिस, राजू बैगा, नीलेंद्र कुंडे सहित अन्य लोगों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!