A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृतिका ज्योत्सना ने जनपद की विभिन्न सड़कों पर शीतलहर के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर दिखी

बस्ती जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने जनपद की विभिन्न सड़कों पर शीतलहर के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर दिखी ।उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को जनपद के विभिन्न मार्गों पर पट्टी और रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना ने बताया कि राज्यमार्गों के साथ जनपद को जोड़ने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पट्टी,रिफ्लेक्टर और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने बताया कि बस्ती मनौरी से डुमरियागंज मार्ग, भीटिया से टिनिच बभनान मार्ग,कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर भी कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश लोकनिर्माण विभाग को दे दिया गया है।उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

Related Articles

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!