A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :खरेला खदान की जांच, 10 वाहनों का चालान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में तहसील सरीला के ग्राम खरेला स्थित खण्ड संख्या-25/25 में अवैध खनन की खबरें प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने संयुक्त जांच कराई। जिलाधिकारी के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को राजस्व विभाग सरीला, खनन विभाग और परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वीकृत खनन पट्टे की जांच की।

Related Articles

प्रेस नोट के अनुसार, जांच के दौरान पट्टाधारक को स्वीकृत खनन क्षेत्र के भीतर ही खनन कार्य करते पाया गया। टीम ने मौके पर ड्रोन कैमरा, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के माध्यम से निरीक्षण किया। जांच में न तो अवैध खनन मिला और न ही नदी की जलधारा में खनन होता पाया गया।

प्रशासन ने बताया कि मानक के विपरीत मशीनों का प्रयोग भी मौके पर नहीं मिला। मौके पर मौजूद पट्टाधारक के प्रतिनिधि को नियमानुसार खनन कार्य करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, 13 और 14 मार्च 2026 को खनन विभाग व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इन वाहनों से लगभग पांच लाख रुपये राजस्व वसूली की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!