A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पुत्री ने पिता और भाईयों पर दर्ज कराया मुकदमा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। हमीरपुर में रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक पुत्री ने अपने पिता और भाईयों पर घर में घुसकर उसके और उसकी माँ के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम मवई जार निवासी ज्योति पुत्री राकेश ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि, बीते 12मार्च की शाम करीब सात बजे जब वह और उसकी मां सियारानी घर में थीं तभी उसका सौतेला बाप राकेश, भाई कमलेश, मोहित और पंकज एक राय होकर हाथो में लाठी डण्डा लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीडिता ने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों की माने तो उक्त मामला सम्पत्ति विवाद से जुडा बताया जा रहा है और अक्सर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!