
राजना में वीरांगना रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा का अनावरण आज
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय आयोजन, कई जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
पांढुर्णा। जिले के ग्राम राजना में शौर्य, साहस और त्याग की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बड़ा देव मंदिर के पास किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे।

आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम दो दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
14 मार्च 2026, शनिवार को शाम 7 बजे से प्रतिमा का ग्राम भ्रमण किया जाएगा, वहीं 15 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे विधि-विधान के साथ प्रतिमा स्थापना और अनावरण कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके साथ ही 15 मार्च की रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसया उइके (पूर्व राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य), निलेश उइके (विधायक पांढुर्णा), प्रकाश उइके (राष्ट्रीय सलाहकार, जनजाति आयोग नई दिल्ली), लताबाई तुमडाम (अध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा) , मोरेश्वर मर्सकोले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में डॉ. मनोजजी पोचट (पुणे), नानाभाऊ मोहोड़े (पूर्व राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश), दिनेश कुमार आंगरिया (कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश), नवोदीताबाई कृष्णकुमार डोबले (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छिंदवाड़ा), सुनंदाबाई डोंगरे(जिला पंचायत सदस्य छिंदवाड़ा), गौरिशंकर देशमुख (जनपद पंचायत सदस्य पांढुर्णा) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत राजना के सरपंच दीपक खवसे एवं उपसरपंच किशोरजी उइके सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन सहयोग कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा क्षेत्र के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।
आयोजक समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।