

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पुलिस थाना मनावर द्वारा 19 जनवरी दोपहर को आर.ए.एफ बल के साथ संपूर्ण मनावर कस्बे में फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्ग से निकाला गया। उल्लेखनीय हैं कि आगामी 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाले बसंतोत्सव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है। शासन प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।