मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या 

विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या 
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले में एक विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के क्षुनाठी गांव की है। मृतक की पहचान बड़हेता गांव निवासी शीतल कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी वर्ष 2024 में लक्ष्मण राम से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति और सास उसे प्रताड़ित करने लगे। मृतका का डेढ़ साल का बच्चा भी है।

मृतक की मां राधिका देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को सास और पति लगातार मारते-पीटते थे। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास भी किया था। राधिका देवी के अनुसार, शनिवार को बेटी ने उन्हें फोन पर बताया था कि पति और सास उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर ही ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की। राधिका देवी ने बताया कि उनका पूरा परिवार धनबाद में रहता है और निजी काम करता है। उसी शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।