A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया

 

थाना मिर्ज़ापुर पुलिस मुठभेड़ गौकशी के मुकदमें में वांछित 01 गौकश अभियुक्त घायलावस्था मे गिरफ्तार….

मोहम्मद अली मिर्ज़ा अखंड भारत न्यूज़

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त, चैकिंग की जा रही है।इसी क्रम मे रात्रि को प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर उपनिरिक्षक ललित तोमर चौकी प्रभारी हथनीकुन्ड़ मय पुलिस टीम द्वारा ढाबा की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तभी एक गाडी जो नहर के रास्ते ढाबा पुलिया की तरफ तेज़ गति से आ रही थी जिसको पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया तो वह नही रुकी और अधिक तेजी से ग्राम मढती की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाडी को लेकर भाग गया, जिसका पीछा पुलिस टीम के द्वारा किया गया तो रास्ता कच्चा होने के कारण कुछ दुरी पर गाडी को रास्ते में ही छोडकर बाग की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो पुलिस टीम को पास आता देख जान से मा्रने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फयारिंग मे बदमाश के दायें पैर में गोली लगी जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान सऊद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम रायपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर के रुप में हुई।घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्त के कब्ज़े से 01 तमंचा, 01 खोखा 01 ज़िन्दा कारतूस .315 बोर, 01 स्कार्पियों कार बरामद हुई। घायल गिरफ्तार अभियुक्त सऊद उपरोक्त के विरुद्ध थाना मिर्जापुर पर अपराध से संबंधित धाराओं मे पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!