
रिपोर्टर मननमोहन गुप्ता कामां 97830
कामां में देर रात गौ-तस्करी की दो वारदातें, पुलिस नाकाम
गोतस्कर बेखौफ… घर में बंधी गाय और बछड़े को ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद
कामां डीग जिले के कामां कस्बे में रविवार देर रात गौ-तस्करी की दो वारदातों ने फिर से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस के ‘ऑपरेशन नदी प्रहार’ के बावजूद तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे घरों में बंधे गोवंश को जबरन उठा कर ले जा रहे हैं।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटनाओं के विरोध में सोमवार सुबह कस्बेवासियों ने मंदिर के सामने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ खिलाफ आक्रोश जताया।
डीग जिले के कामां में बीती रात्रि कस्बे में गौ-तस्करी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिनमें से एक वारदात तो सीसीटीवी
कैमरे में भी कैद हो गई। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे कस्बे के डीग रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रहने वाली हरवती बेवा पत्नी देवी सिंह गुर्जर की एक गाय व बछड़े को चार गौतस्करों ने पकड़कर जबरन पिकअप गाड़ी में लाद लिया।
इससे पहले करीब 1.30 बजे, कस्बे के अखंड बाड़ी चौराहे के पास काले रंग की एक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए गौतस्करों ने दो बेसहारा गोवंश को रस्सियों से बांधने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते आरोपी मौके से भाग निकले।
धर्म शरण बृजवासी बाबा ने आरोप लगाया कि गौ तस्कर पिकअप और स्कॉर्पियो में गोवंश जबरन लादे गए। स्थानीय लोग जाम लगाने को मजबूर हुए, लेकिन पुलिस नाकाबंदी के बावजूद तस्करों को पकड़ने में नाकाम रही।