A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सोशल मीडिया पर अवैध हथयारों के प्रदर्शन का बढ रहा क्रेज

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर,हमीरपुर। जनपद में अवैध हथियारों का क्रेज युवाओं में तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में सुमेरपुर क्षेत्र में एक युवक की पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल फोटो सुमेरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।फोटो में युवक खुलेआम हथियार के साथ पोज़ देता हुआ दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी तस्वीरों ने जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह तस्वीरें बताती हैं कि अवैध हथियार न केवल उपलब्ध हैं बल्कि उनका खुलेआम प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

Related Articles

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिस्टल, तमंचा और बंदूक के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं, जो अपराध को बढ़ावा देने जैसा है। कई लोग इस ट्रेंड को अपराधी मानसिकता का खतरनाक संकेत मान रहे हैं।

बात की जाए कानून की तो उसके अनुसार बिना वैध लाइसेंस हथियार रखना, दिखाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद इस पर रोक न लग पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

फिलहाल पुलिस ने वायरल फोटो के मामले में जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए ताकि इस खतरनाक ट्रेंड पर रोक लग सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!