A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

चंडीगढ़ बनाना छोड़िए ,,जनाब बद्दी की साफ सफाई पर ही रख ले ध्यान

चंडीगढ़ बनाना छोड़िए ,,जनाब बद्दी की साफ सफाई पर ही रख ले ध्यान, पूर्व में आपने लगाएं थे पार्षदों और अध्यक्ष पर आरोप अब आप कोंन सा मार रहे है सफाई करवाने वाला तीर यह मीडिया का नही जनता का है आरोप

बद्दी

बद्दी में सफाई व्यवस्था को लेकर जहां बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं और चंडीगढ़ बनाने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन आप इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं कि इन दावों और चंडीगढ़ बनाने वाले सपनों पर किस तरह पानी फिर रहा है। बद्दी की सड़कों से लेकर बद्दी की हर गली मोहल्ले और कुछ ऐसी सोसाइटी भी हैं जिनमें गंदा पानी बह रहा है और जगह-जगह की फैली गंदगी अधिकारियों और आम जनता और वीआईपी के साथ साथ चाहे बीजेपी के नेता हो चाहे कांग्रेस के नेता हो जब बद्दी आते हैं तो गंदगी ही सबसे पहले उनका स्वागत करती हुई नजर आती है ,,जहां नगर परिषद बद्दी के वर्तमान के पार्षद , उपाध्यक्ष व अध्यक्ष ने बद्दी नगर परिषद के पूर्व में रहे पार्षद उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पर बद्दी में सफाई व्यवस्था न रखने के आरोप लगाते थे तो आज बद्दी की
आम जनता अब बोल रही है कि आज उनसे ज्यादा तो आपका बुरा हाल है और अब आप भी बद्दी में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में असफल नजर क्यों आने लगे है

जनता का कहना है की बद्दी का प्रशासन बात को दरकिनार करने मै है माहीर है, हर बार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर अधिकारी जाडते हैं पल्ला और यह सच तब हुआ जब पत्रकारों ने अध्यक्ष को फोन किया तो जैसा मीडिया को लोगों ने बताया वैसा ही पाया और नगर परिषद के अध्यक्ष ने आईपीएच का पानी कहकर झाड़ा पल्ला,लेकिन दुख की बात सवाल सफाई का था ,क्या बोले बद्दी नगर परिषद के अध्यक्ष

Related Articles

वही जब इस व्यवस्था को लेकर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि यह नगर परिषद का कार्य नहीं बल्कि जल विभाग का है लेकिन विडंबना तो देखिए जब पत्रकारों ने सफाई का सवाल पूछा और बाद आईपीएच के ऊपर बात फेंक कर पल्ला झाड़ दिया अब जनाब को कौन बताए की बह रहा पानी आईपीएच का कार्य होगा, ,,लेकिन क्षेत्र में सफाई रखना तो नगर परिषद का कार्य है। बद्दी को चंडीगढ़ बनाने के सपना अब टूटते हुए नजर आ रहा है। यह हम नहीं आम जनता बता रही

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!