A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

नालागढ़ पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से बरामद किया 14.7 ग्राम चिट्टा

नालागढ़ पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से बरामद किया 14.7 ग्राम चिट्टा
पुलिस ने चिट्टे समेत दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद लिया जाएगा रिमांड पर
रिमांड के दौरान और भी बड़े खुल्लासे होने की उम्मीद: थाना प्रभारी नालागढ़ श्यामलाल

एंकर : जिला पुलिस बद्दी द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े के विशेष अभियान के तहत नालागढ़ के न्यू नालागढ़ कॉलोनी के साथ रख राम सिंह कॉलोनी से पंजाब के दो युवकों से भारी मात्रा में चिट्टे की खेप पकड़ने का मामला सामने आया है आपको बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के दो युवक अवैध नशे की सप्लाई लेकर नालागढ़ की ओर आ रहे हैं और यहां पर चिट्टे की तस्करी के लिए आ रहे हैं तो पुलिस की टीम ने झाल बिछाकर दोनों युवकों को चिट्टे समेत गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से तलाशी के दौरान14.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी बड़े खुल्लासे होने की उम्मीद है कि आरोपी कहां से अवैध नशा लेकर आते थे और कहां-कहां सप्लाई किया करते हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस घातक नशे के मुख्य माफिया तक भी पहुंचा जा सकता है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी नालागढ़ श्यामलाल ने की है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!