

शासकीय आदर्श उच्चतर विद्यालय /स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली के एनसीसी कैडेट्स ने 77 वां एनसीसी दिवस उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधित विशेष (आवासीय) विद्यालय सरायपाली में दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया।

सरायपाली एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) के मुख्य आतिथ्य में एनसीसी दिवस समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, देशभक्ति, समर्पण, एकता की भावना एवं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। पूरा परिसर विभिन्न बैनर,पोस्टर,फ्लैक्स,नारे स्लोगन की तख्तियों से भरा रहा और सुबह से ही उत्साह,नए उमंग, सकारात्मक ऊर्जा सहित देशभक्ति का रग – रग में संचार करते हुए दृष्टिगोचर हो रहा था।

28 छत्तीसगढ़ बटालियनएनसीसी रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल पी.के.तेवतिया ने सभी एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी।

समारोह में प्रतिवेदन वाचन एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर जे.एल.पटेल द्वारा किया गया उन्होंने एनसीसी के इतिहास,उद्देश्य,युवाओं में राष्ट्रभक्ति जागृत करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए यूनिट प्रारम्भ से आज तक की सफर और उपलब्धियों की सारगर्भित जानकारी साझा किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी के माध्यम से कैडेट्स में लीडरशिप, अनुशासन,एकता,देशभक्ति,निष्ठा, सेवा की भावना जैसे विशिष्ट गुणों, भावनाओं का विकास होता है। यह समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना प्रबलता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने एनसीसी दिवस की बधाई देते हुए कैडेट्स को निरंतर उत्कृष्ठ कार्य करने प्रेरित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और इस विशिष्ट आयोजन की सराहना किया।
जे.पी.पटेल (प्राचार्य आदर्श उमावि सरायपाली) ने कैडेट्स को एनसीसी दिवस की बधाई दी एवं कैडेट्स को सतत रूप से राष्ट्रहित, समाजहित में कार्य करने,सदैव लक्ष्य पर ध्यान फोकस करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर उड़ान आवासीय विद्यालय की संचालिका सुश्री उमा साहू ने एनसीसी दिवस समारोह के लिए उड़ान संस्था को चुने जाने पर काफ़ी खुशी व्यक्त करते हुए भरपुर सहयोग,समर्थन दिया।
दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा साइन लैंग्वेज के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का व्यापक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों को फल,बिस्किट आदि खाद्य सामग्री वितरित किया गया और एनसीसी यूनिट द्वारा नगद प्रोत्साहन राशि बालहित में संस्था को भेंट किया गया।
एनसीसी दिवस पर “एक पेड़ उड़ान विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के नाम” उड़ान आवासीय विद्यालय परिसर में “बादाम पेड़” का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण,पर्यावरण संतुलन एवं हरियाली का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ,व्याख्याता रवींद्र कुमार पटेल एवं व्याख्याता हरिशंकर त्रिपाठी,पीटीआई जयमिनी पटेल, चंद्रकुमार,सीएसएम जसमीत सिंह रैना सहित दिव्यांग विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स,उड़ान केन्द्र के सहयोगी स्टॉफ आदि की भरपूर सहभागिता/उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का ओजस्वी रूप से संचालन प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता महेश नायक द्वारा किया गया ।
