A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आईजी से मिले शेखावत

बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजय पाल लाम्बा से बानसूर विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में हाल ही में सामने आई आपराधिक घटनाओं, कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं एवं नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने, गश्त व्यवस्था को मजबूत करने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग का भी सुझाव दिया।

आईजी अजय पाल लाम्बा ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास करने की प्रतिबद्धता भी जताई। इस मुलाकात से क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

Related Articles
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!