
अपना घर आश्रम में दिवंगत प्रभु जी के लिए किया जाएगा तर्पण कार्यक्रम
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां:– ब्रज चौरासी कोस में ब्रज के 12 (बारह) वनों में सर्वश्रेष्ठ पंचमवन कामवन (आदि वृन्दावन)एवं भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली जहां भगवान श्री कृष्ण ने अपने बुजुर्ग मां यशोदा एवं नंदबाबा को समस्त तीर्थो की यात्रा कराने के लिए सारे तीर्थों का कामवन में ही आह्वान कर आमंत्रित किया और अपने बुजुर्ग माता-पिता को समस्त तीर्थो की यात्रा व दर्शन कराये ऐसे कामवन धाम में गया तीर्थ से श्री गया जी महाराज को भी आमंत्रित किया था जिसमें श्राद्ध पक्ष के समय में अपने पूर्वजों के लिए तर्पण कराने से उनकी आत्मा को तृप्ति व शांति मिलती है। ऐसे पावन गया तीर्थ कामवन गया कुंड (कामां) पर श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के अवसर पर आज दिनांक 21 सितंबर 2025 रविवार को भारत वर्ष के अपना घर आश्रमों में मोक्ष प्राप्त हुए समस्त प्रभु जी के लिए अपना घर सेवा समिति इकाई कामां द्वारा प्रातः 9:30 बजे प्रभु जी की आत्मा तृप्ति एवं शांति के लिए तर्पण कराया जाएगा। अपना घर सेवा समिति इकाई कामां द्वारा आवासित प्रभु जी के लिए निरंतर अन्नदान राशन सामग्री एवं सब्जी की सेवा अनवरत रूप से आप सभी के सहयोग से की जाती है मगर श्राद्ध पक्ष के अवसर पर अध्यात्म की सेवा में दिवंगत प्रभु जी की तृप्ति एवं आत्म शांति के लिए अपना घर सेवा समिति कामां के द्वारा तर्पण के आयोजित कार्यक्रम में अनजाने प्रभू जी की आत्मा तृप्ति एवं शान्ति हेतु इच्छुक महानुभाव प्रातः 9:30 बजे गया तीर्थ(कामवन) गया कुंड पर पधार कर अध्यात्म की सेवा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर