

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बिंवार पुलिस अपराध और अपरिधियों की देखभाल के सिलसिले में क्षेत्र में थी तभी मुखबिर ने सूचना दी, कि बजेहटा जाने वाले कच्चे मार्ग पर कुछ लोग हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की तो अनिल प्रजापति निवासी छानी,शरद सिंह और विजय सिंह निवासी निवादा को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार पांच लोग मौके से भागने में सफल हो गए। पकडे गए आरोपियों के पास से मालफड और जामा तलाशी में पच्चीस हजार रुपये से अधिक प्राप्त हुए। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।