A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पड़ोसियों से परेशान युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरऊ निवासी दीपू सिंह उर्फ कमल सिंह ने कथित रूप से पड़ोसियों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कदौरा (जालौन) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।परिजनों का आरोप है कि लंबे समय से पड़ोसियों द्वारा परेशान किए जाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है।जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना कुरारा में 13 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है तथा वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी सदर यशपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण में सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button