

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।पंच शाह के 150 वें दो दिवसीय उर्स में अक़ीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा,रविवार को कुल के फातिहा व लंगर के साथ दो दिवसीय उर्स का समापन होगा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच स्थित विख्यात सूफी संत हजरत पंच शाह बाबा रह.के 150वें सलाना उर्स में अक़ीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा ।उर्स में शनिवार के दिन चादर पोसी के साथ लंगर का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में महिलएं व पुरुष ने लंगर चखा।रविवार को कुल के फातिहा व लंगर के साथ उर्स का समापन होगा। फरीद खान ने जानकारी दी कि पंच शाह बाबा रह० का उर्स 150 वें वर्ष मनाया जा रहा है।जिसमें हजारों की संख्या में आस पास के क्षेत्र के अक़ीदत मंद शामिल होते हैं ।