A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

संचारी रोग अभियान के क्रम में पशुपालन विभाग ने किया जागरूक

 

जौनपुर।सुईथाकला,संचारी रोग अभियान के क्रम में गुरुवार को क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में सुकरपालकों के बीच पहुंच कर पशुपालन विभाग ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।इस दौरान लोगों से बाड़े की साफ-सफाई रखने की अपील के साथ ही कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया।

 

Related Articles

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर गुरुवार को क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में राजकीय पशु चिकित्सालय सुइथाकला प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल के निर्देश पर संचारी रोग के प्रति सूकरपालकों के बीच पशु पालन की टीम पहुंची। लोगों को जागरूक करते हुए बाड़े और आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई के साथ ही चूने के छिड़काव पर बल दिया गया।सूकर पालकों को आगाह करते हुए सूकरों को आबादी से बाहर रखने की सलाह दी गई तथा कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया।इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक सिंह, जितेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!