A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :एण्टीकरप्शन टीम ने पोस्टर अभियान चला लोगों को किया जागरूक 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना एंटी करप्शन बांदा की चौकी/अभिसूचना इकाई हमीरपुर एवं उनकी टीम द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस दौरान विकास भवन कुछेछा, सदर तहसील एवं जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पोस्टर चस्पा कर आमजन को सतर्क रहने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि किसी भी सरकारी कार्य में रिश्वत की मांग होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9454402489 एवं 9454402484 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

Related Articles

टीम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जागरूक नागरिक ही पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की नींव रखते हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा कर भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!